Home > Jamshedpur > मानगो नगर निगम ने मानगो में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों से वसूला 12 हजार 400 रुपए का जुर्माना

मानगो नगर निगम ने मानगो में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों से वसूला 12 हजार 400 रुपए का जुर्माना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को मानगो के डिमना रोड और न्यू पुरुलिया रोड पर अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों से 12 हजार 400 रुपए का जुर्माना वसूला गया। यह वह दुकानदार थे।

यह भी पढें – डिमना डैम में मिले महिला के शव की हुई पहचान, मानगो के आजाद नगर रोड नंबर 4 की है रहने वाली

जिन्होंने सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल, मोटरसाइकिल आदि रखे हुए थे। कार वर्कशॉप वालों ने भी अपना सामान सड़क किनारे रखा था। इनसे भी जुर्माना वसूला गया। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य सड़क के किनारे सामान रखने पर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती है। इसी वजह से यह अभियान चलाया जा रहा है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा