Home > Crime > डिमना डैम में मिले महिला के शव की हुई पहचान, मानगो के आजाद नगर रोड नंबर 4 की है रहने वाली

डिमना डैम में मिले महिला के शव की हुई पहचान, मानगो के आजाद नगर रोड नंबर 4 की है रहने वाली

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डिमना डैम में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। महिला का नाम मुसर्रत परवीन है। उसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास है। वह मानगो थाना क्षेत्र के आजाद नगर रोड नंबर 4 की रहने वाली है। बताते हैं कि मुशर्रत परवीन अपने घर से सुबह 7:30 बजे निकली थी और वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन, कोई पता नहीं चला।

यह भी पढेंमानगो नगर निगम ने मानगो में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों से वसूला 12 हजार 400 रुपए का जुर्माना

बाद में परिजनों को पता चला कि डिमना डैम में एक महिला का शव मिला है। तो वह पोस्टमार्टम हाउस गए और वहां शीतगृह में रखे शव की पहचान कर ली है। परिजनों का कहना है कि महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। महिला के पति मुख्तार आलम टाटा स्टील में काम करते हैं। महिला के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस पर रक्तदान शिविर, 65 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Leave a Reply