Home > Crime > साकची के जुबली पार्क के पास रहे रैश ड्राइविंग कर रहे युवक को लोगों ने पीटा, टक्कर मारकर दंपति को कर दिया था घायल

साकची के जुबली पार्क के पास रहे रैश ड्राइविंग कर रहे युवक को लोगों ने पीटा, टक्कर मारकर दंपति को कर दिया था घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के जुबली पार्क गेट के पास गुरुवार की दोपहर रहे रैश ड्राइविंग कर रहे युवकों ने एक दंपत्ति की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद रैश ड्राइविंग कर रहे युवक भागने लगे। लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। एक युवक को पकड़ा गया और दंपत्ति ने युवक की जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।

यह भी पढें – ठगी के आरोपी को छोड़ने के लिए पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाने लगी आरोपी की पत्नी, जानिए- कैसे लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक को लगाया 22 करोड़ का चूना

बताते हैं कि दंपति अपने बच्चे को लेकर बेल्डीह स्कूल से मानगो की तरफ जा रहे थे। तभी जुबिली पार्क के पास बाइक सवार तीन युवक रैश ड्राइविंग करते हुए आए और दंपत्ति की बाइक को काफी तेज रफ्तार से कटिंग मारते हुए ओवरटेक किया। इस दौरान टक्कर लगने से दंपति की बाइक पलट गई और दंपत्ति घायल हो गए। तभी लोगों ने युवकों का पीछा किया तो दो युवक भागने में कामयाब रहे। एक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग