Home > Crime > लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक से 22 करोड़ की ठगी करने के आरोपी अनूप अग्रवाल को एमजीएम में मेडिसिन वार्ड में किया गया भर्ती, जज के सामने लेट गया था

लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक से 22 करोड़ की ठगी करने के आरोपी अनूप अग्रवाल को एमजीएम में मेडिसिन वार्ड में किया गया भर्ती, जज के सामने लेट गया था

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: साकची स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक दशरथ कुमार कंवटिया से 22 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अनूप अग्रवाल को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया है। पुलिस ने अनूप अग्रवाल को जज के सामने पेश किया था। वहां पेशी के दौरान अनूप अग्रवाल जमीन पर लेट गया और बोला कि उसकी तबीयत खराब है। उसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा। इस पर अदालत ने अनूप अग्रवाल को डॉक्टर के पास ले जाने को कहा। तब पुलिस आरोपी अनूप अग्रवाल को लेकर एमजीएम अस्पताल आई। यहां उसे इमरजेंसी में इलाज के बाद मेडिसिन वार्ड में रखा गया है। साकची थाने में भी पूछताछ के दौरान अनूप अग्रवाल बार-बार तबीयत बिगड़ने का नाटक कर रहा था। इस पर उसे पुलिस इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाई थी। जहां जांच में कुछ नहीं निकला था। इसके बाद उसे टीएमएच ले जाया गया था।

यह भी पढें – प्रेमिका के ब्यूटी पार्लर में छुप कर बैठा था 22 करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी, जमानत रद्द होने के बाद पुलिस ने दबोचा

वहां भी जांच हुई। वहां भी कोई बीमारी नहीं निकली। बुधवार को पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराई तो वहां भी वह ठीक-ठाक निकला और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। जहां वह लेट गया था। बताते हैं कि लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक दशरथ कुमार कंवटिया ने थाने में अनूप अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। दशरथ ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उन्हें खुद को केवलका सिक्योरिटीज नाम की फर्म का मालिक होना बताया और कहा कि उसकी फर्म शेयर की खरीद बिक्री करती है और इसी मामले में दशरथ केंवटिया को उसने दो बार में 50-50 लाख रुपये के चेक भी दिए थे। ये चेक बाउंस कर गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी अनूप अग्रवाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था।

You may also like
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO

Leave a Reply