Home > Crime > गौस नगर में मस्जिद ए बगदादिया को लेकर एक पक्ष के 5 लोगों को मारपीट कर किया घायल, जमशेदपुर के एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

गौस नगर में मस्जिद ए बगदादिया को लेकर एक पक्ष के 5 लोगों को मारपीट कर किया घायल, जमशेदपुर के एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली के गौस नगर में मस्जिद ए बगदादिया में कमेटी के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों का नाम हाजी मोहम्मद आजाद अंसारी, सद्दाम अंसारी, शमशुल हक अंसारी, पप्पू उर्फ नूर उल हक अंसारी और गुलाम अंसारी है। घायलों में मोहम्मद आजाद अंसारी पिता है और चारों उनके बेटे घायल हुए हैं।

घटना के बारे में बता रहे आजाद अंसारी

सभी को इलाज के लिए जमशेदपुर में साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजाद अंसारी ने बताया कि उन्होंने मस्जिदे बगदादिया को काफी मेहनत करके बनवाया है। मस्जिद पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। अब्दुल हलीम कमेटी के अध्यक्ष थे। इनको हटाया गया। यह कोई हिसाब किताब नहीं रखते थे। अब यह लोग दोबारा मस्जिद पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर 25 अक्टूबर को मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में भी इन लोगों ने मारपीट की थी और उसके बाद रविवार को फिर इन लोगों ने मारपीट कर आजाद अंसारी और उनके बेटों को घायल कर दिया। आजाद अंसारी ने बताया कि जिन लोग मारपीट की है उनमें कालू, कुतुबुद्दीन, सामिद उर्फ धनिया, सज्जाद, असलम, शकील पानवाला, आबिद, फेंकू, शकील चायवाला, हलीम लकड़ी वाला और हाफिज मुस्ताक शामिल हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा