Home > India > आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद स्थित दफ्तर पर गुजरात पुलिस का छापा, 4 घंटे चला अभियान

आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद स्थित दफ्तर पर गुजरात पुलिस का छापा, 4 घंटे चला अभियान

न्यूज बी रिपोर्टर, अहमदाबाद : आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद स्थित दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने छापामारी की है। यह छापामारी 4 घंटे तक चली। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों को बताया कि गुजरात पुलिस की छापामारी में कुछ नहीं मिला। पुलिस खाली हाथ लौट गई। उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इससे भाजपा बौखला गई है और छापामारी करवा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हकीकत पता चल जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता भाजपा की हकीकत जान चुकी है। उन्होंने कहा कि गुजरात के एक पोर्ट से पूरे देश में ड्रग्स सप्लाई की जा रही है। देश के नौजवानों को ड्रग्स का आदी बनाया जा रहा है।

You may also like
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा
विकसित भारत 2047 का सपना, पर्यावरणीय संतुलन ही है स्थायी समृद्धि की कुंजी : डॉ. विनोद बी माथुर
जमशेदपुर में दीपावली की रौनक, धनतेरस पर साकची बाजार में उमड़ी जबरदस्त भीड़