Home > India > आज तय होगा ज्ञानवापी मस्जिद का भविष्य, कोर्ट सुनाएगा फैसला

आज तय होगा ज्ञानवापी मस्जिद का भविष्य, कोर्ट सुनाएगा फैसला


वाराणसी में धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह
न्यूज़ बी रिपोर्टर, वाराणसी :
कोर्ट वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सोमवार फैसला सुना सकता है। इसे लेकर कमिश्नरेट में धारा 144 लागू कर दी गई है। ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी केस में वाराणसी की जिला अदालत मुकदमा को लेकर फैसला सुनाएगी कि यह मुकदमा चलने लायक है या नहीं। फैसला आने से पहले वाराणसी का प्रशासन अलर्ट है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। वाराणसी कमिश्नरेट की सुरक्षा समीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बैठक की है। सोमवार को सुबह से ही अधिकारी सुरक्षा को लेकर चौकन्ना हो गए हैं। शहर के धर्मगुरुओं के साथ प्रशासन लगातार संपर्क में है। फ्लैग मार्च किया जा रहा है और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी विवाद मामले में कोर्ट ने 12 सितंबर तक के लिए फैसला सुरक्षित कर लिया था। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग कोर्ट में लंबित हैं। इस मामले में सिविल जज रवि कुमार दिवाकर के आदेश से सर्वे हुआ था। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का भी सर्वे किया गया था। इसी सर्वे के बाद मस्जिद के वजू खाने में शिवलिंग होने का दावा किया गया है। मुस्लिम पक्ष इसे फव्वारा बता रहा है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply