Home > Jamshedpur > जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 सितंबर को, साकची में तैयारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 सितंबर को, साकची में तैयारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 सितंबर को साकची में होगी। साकची में यह बैठक धालभूम क्लब में संपन्न होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू जमशेदपुर पहुंचे और यहां साकची में बैठक कर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी का जायजा लिया। इस बैठक में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुची राम बाउरी मौजूद थे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जो कार्यक्रम तय है उसमें किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का भी जमशेदपुर आगमन होगा। साथ ही झारखंड एवं जमशेदपुर महानगर में रहने वाले सभी वरीय नेता इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री ललित ओझा, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र नाथ, प्रदेश प्रवक्ता अजय मुंडा समेत अन्य नेता मौजूद थे।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply