Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास रहने वाले एक युवक के घर से लैपटॉप और दो मोबाइल चोरी, प्राथमिकी दर्ज

साकची थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास रहने वाले एक युवक के घर से लैपटॉप और दो मोबाइल चोरी, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास रहने वाले मोहम्मद मंजूर हुसैन के घर में चोरों ने धावा बोलकर लैपटॉप और दो मोबाइल फोन पर कर दिया है। इस मामले में मंजर हुसैन के आवेदन पर शनिवार को साकची थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना 13 अगस्त की है। घटना के बारे में पुलिस को मंजर ने बताया की सुबह 3:30 बजे से 4:00 के बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मंजर की मां सुबह 4:00 बजे उठी तो देखा आंगन में लैपटॉप का कवर पड़ा हुआ है। उसके बाद उसने मंजर से लैपटॉप के बारे में पूछा। तब पता चला कि लैपटॉप और दो मोबाइल चोरी हो गया है। मंजर ने बताया कि वह जिस कमरे में सो रहे थे उसी में लैपटॉप और मोबाइल रखा हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

You may also like
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply