Home > Crime > जमशेदपुर: उलीडीह के शंकोसाई रोड नंबर एक में भजन कीर्तन करने वाली महिला के घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात की चोरी, माल बरामद नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी+ वीडियो

जमशेदपुर: उलीडीह के शंकोसाई रोड नंबर एक में भजन कीर्तन करने वाली महिला के घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात की चोरी, माल बरामद नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर एक संजीवनी पथ में भजन कीर्तन करने वाली एक महिला पूनम मिश्रा के घर चोरी हुई है। चोरों ने बुधवार की देर रात घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से नगदी और जेवरात समेत लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए का सामान पार कर ले गए हैं। महिला का कहना है कि अगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके जेवरात और नकदी आदि बरामद नहीं किए तो वह सुसाइड कर लेगी। चोरी की घटना के बाद से महिला काफी परेशान है। वह बराबर रो रही है। सुबह से उसने खाना नहीं खाया। महिला का कहना है कि वह भजन कीर्तन करती है और पाई पाई जोड़ कर जेवरात खरीदे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। महिला पूनम मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को बताया कि बाढ़ में उसके घर में बाढ़ का पानी घुस गया था। इसी में सांप उसके घर में घुस गया। इसके चलते वह रात को घर में नहीं सोती थी और अपनी एक सहेली के घर में सोती थी। बुधवार की रात को भी वह अपने सहेली के घर सोने चली गई थी। सुबह आई तो देखा घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा पड़ा हुआ है। अंदर गई तो उसके होश उड़ गए। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर वहां रखे जेवरात पार कर दिए हैं। महिला के पति मनोज मिश्रा और उसका बेटा सूरत में नौकरी करते हैं। इस वजह से महिला घर में अकेले ही रहती है। घटना की सूचना मिलने पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता संतोष भगत मौके पर पहुंचे। संतोष भगत ने मांग की है कि पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे और महिला का सामान बरामद करे। महिला ने बताया कि चोर 20 हजार रुपए नकद उसकी सोने की एक चेन, एक जोड़ी झुमका आदि गहने चुरा ले गए हैं।

चोरी के बारे में बता रही महिला
You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!