Home > Crime > जमशेदपुर: पूछताछ के दौरान किशोरी का अपहरण कर्ता कदमा थाने में हुआ बेहोश, टीएमएच में कराया गया भर्ती

जमशेदपुर: पूछताछ के दौरान किशोरी का अपहरण कर्ता कदमा थाने में हुआ बेहोश, टीएमएच में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण करने के आरोपी गणेश महतो को पुलिस ने बुधवार की देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे लेकर कदमा थाने आई थी। यहां गुरुवार को उससे पूछताछ की जा रही थी। तभी आरोपी गणेश महतो की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गया। उसके बेहोश होने पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। आरोपी गणेश महतो को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। किशोरी के अपहरण की घटना 11 अगस्त की है। बताते हैं कि किशोरी कदमा के ही कुसुम नगर घोड़ा चौक के पास गई थी। तभी गणेश महतो ने उसका अपहरण कर लिया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी बुधवार की देर रात घर पहुंचा तो मुखबिर ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया था।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply