Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में एक घर पर 5 राउंड फायरिंग

मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में एक घर पर 5 राउंड फायरिंग

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में बुधवार की सुबह मोहम्मद शकील नामक व्यक्ति के घर पर 5 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। घटनास्थल से पुलिस को 4 खोखा मिला है। बताते हैं कि फायरिंग करने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि एक व्यक्ति पकड़ा गया है। जबकि, पुलिस इससे इंकार कर रही है। मोहम्मद शकील खान कान्वाई चालाक हैं। वह 25 जुलाई को आसनसोल गए थे। घर में परिवार के 5 सदस्य मौजूद थे। ‌परिवार के लोगों का कहना है कि हमलावर मोहम्मद शकील पर ही हमला करने आए थे। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें – पूर्वी सिंहभूम के नए डीसी मंजूनाथ भजंत्री और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे में रहा है 36 का आंकड़ा, निशिकांत के खिलाफ दर्ज करा चुके हैं 37 एफआईआर

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO