Home > Crime > मानगो के जवाहर नगर में युवती से छेड़छाड़ के मामले में हुई थी फायरिंग, पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मानगो के जवाहर नगर में युवती से छेड़छाड़ के मामले में हुई थी फायरिंग, पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 साबरी नूरी मस्जिद लाइन में मंगलवार की देर रात मुसर्रत परवीन के घर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को पुलिस ने उलीडीह के गडरूबासा के रहने वाले टोनी सिंह को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि टोनी सिंह 5 साल पहले नूरी साबरी मस्जिद लाइन में नाली निर्माण करा रहा था। वहीं, उसकी पहचान एक युवती से हो गई थी। युवती ने टोनी सिंह से शिकायत की थी कि उसके मोहल्ले का एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इसी का बदला लेने के लिए टोनी सिंह ने फायरिंग की घटना अंजाम दी थी। टोनी सिंह के पास से दो देशी पिस्टल, तीन कारतूस, पांच खोखा, दो फायर किया हुआ पिलेट, एक बंदूक, एक एक्टिवा कंपनी की स्कूटी बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने सुबूत के तौर पर घटनास्थल से खिड़की का खून लगा हुआ टूटा शीशा, घर के फर्श पर मौजूद खून और घटना के समय पहना हुआ खून लगा जूता भी जब्त किया है। टोनी सिंह का अपराधिक इतिहास है। उलीडीह थाने में उसके खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए टोनी सिंह की पहचान की गई और फिर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में टोनी सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके साथ एक और अपराध अपराधी था। एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उस अपराधी की तलाश में छापामारी हो रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में एक घर पर 5 राउंड फायरिंग

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा