Home > Crime > सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के एक साथी को फोन पर महिला ने दी मुकदमे में फंसाने की धमकी, गोलमुरी थाने पहुंचे सिख समुदाय के लोग

सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के एक साथी को फोन पर महिला ने दी मुकदमे में फंसाने की धमकी, गोलमुरी थाने पहुंचे सिख समुदाय के लोग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के एक साथी दलजीत सिंह को सोमवार की शाम फोन पर धमकी मिली है। दलजीत सिंह गोलमुरी के रहने वाले हैं। दलजीत सिंह ने बताया कि वह इवनिंग क्लब के पास वॉलीबॉल का खेल देख रहे थे। तभी एक नंबर से फोन आया और उधर से कहा गया कि वह गुरमुख सिंह मुखे का साथ दे रहे हैं। उनको भी फंसा दिया जाएगा।

यह भी पढें – गुरमुख सिंह मुखे की उम्मीदवारी के खिलाफ सीजीपीसी के सामने महिलाओं ने किया प्रदर्शन, एसएसपी से करेंगी शिकायत

दलजीत सिंह ने बताया कि उधर से बोल रही महिला ने धमकी दी कि वह उसे नहीं जानते। दलजीत सिंह ने पुलिस को महिला का मोबाइल नंबर भी नोट करा दिया है। दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने महिला को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन वह बराबर धमकी देती रही। दलजीत सिंह सिख समुदाय के लोगों के साथ गोलमुरी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को सारी बात बताने के बाद मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढें – सीजीपीएससी के चुनाव में 5 लोगों ने खरीदे थे पर्चे, 4 ने दाखिल किया नामांकन, गुरमुख सिंह मुखे का नहीं दाखिल हुआ पर्चा

गौरतलब है कि सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के खिलाफ कदमा की एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि गुरमुख सिंह मुखे सीजीपीसी के पूर्व प्रधान हैं। सीजीपीसी का चुनाव चल रहा है। इसे लेकर राजनीति गर्म है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस