Home > Jamshedpur > टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर फहराया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर फहराया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक ने इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर तिरंगा फहराया। इस मौके पर सामूहिक राष्ट्रीय गान हुआ और सभी ने झंडे को सलामी दी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि देश का संविधान अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। इसके बाद विशिष्ट कार्य के लिए सिविल डिफेंस के 4 जवानों अनिल कुमार, सरस्वती मुर्मू, अनामिका मंडल और महादेव दास को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक द्वितीय हर्षित उरांव, आरपीएफ के अधिकारी एसी नायक, स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश कुमार, सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन और मंच का संचालन सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया।
टाटानगर रेलवे स्टेशन के सिविल डिफेंस कार्यालय में जिमनास्टिक चैंपियन शुभंकर राय का किया गया स्वागत
टाटानगर रेलवे स्टेशन के सिविल डिफेंस कार्यालय में गुरुवार को झंडोत्तोलन के बाद जिम्नास्टिक चैंपियनशिप शुभंकर राय का स्वागत किया गया। सिविल डिफेंस के जवान शुभंकर राय को इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी जवानों ने जोरदार तालियों से शुभंकर का हौसला बढ़ाया। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि सिविल डिफेंस के जवान शुभंकर राय ने ऑल इंडिया इंटर रेलवे जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भाग लिया था। यह चैंपियनशिप कोलकाता के गार्डन बीच में हुई थी। शुभंकर राय चैंपियन बने। 26 साल बाद दक्षिण पूर्व रेलवे को चैंपियन ट्रॉफी और गोल्ड मेडल मिला है। इससे सिविल डिफेंस के अधिकारियों और जवानों में खुशी का माहौल है।
यह भी पढें – गोपाल मैदान में प्रशासनिक समारोह में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- सांप्रदायिक ध्रुवीकरण है देश के लिए खतरा

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!