Home > Crime > आजाद नगर में यीशु भवन के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने एएसआई को टक्कर मारकर किया घायल, बाइक छोड़कर हो गए फरार

आजाद नगर में यीशु भवन के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने एएसआई को टक्कर मारकर किया घायल, बाइक छोड़कर हो गए फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड पर यीशु भवन के पास शुक्रवार को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार एएसआई कामेश्वर पांडे को टक्कर मारकर फरार हो गया है। एएसआई कामेश्वर को कई जगह चोट आई है। उसका कंधे में फ्रैक्चर हो गया है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज हुआ। बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। बाइक के जरिए फरार आरोपियों का पता लगाया जा रहा है कि वह कौन है और कहां के रहने वाले हैं। आजाद नगर थाना के एएसआई कामेश्वर पांडे ने बताया कि सुबह 9:30 बजे से यीशु भवन के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगी हुई थी। तभी एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आया। उसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन, उसने एएसआई को ही टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एएसआई बेहोश हो गया। वह गिर गया था और गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढें – टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर फहराया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply