Home > Crime > परसुडीह के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती

परसुडीह के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी में सोमवार को शाहनवाज नामक युवक को गोली मार दी गई है। गोली युवक के कनपटी पर लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शहनवाज को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। परिजन शाहनवाज को टीएमएच ले गए हैं।‌ टीएमएच में शाहनवाज का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि पुराने विवाद में यह गोली चली है। शाहनवाज के खाला के लड़के मोहम्मद इमरान ने बताया कि वह और कुछ अन्य दोस्त शाहनवाज के साथ तालाब किनारे बैठे थे। तभी वहां मंगल सिंह का लड़का आया और उसने मना करने के बावजूद शाहनवाज की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। शाहनवाज टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पार्सल में सामान यहां से वहां भेजने का कारोबार करता है।
इसे भी पढ़ें-कपाली के डांगोंडीह की किशोरी के साथ आजाद नगर के युवक ने किया रेप गिरफ्तार

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply