Home > Crime > Jamshesdpur: मानगो में मदरसा बाग ए आयशा की संचालक जेबा कादरी पर कपाली के युवक ने पत्नी को बहकाने का लगाया आरोप, एसएसपी से शिकायत+ वीडियो

Jamshesdpur: मानगो में मदरसा बाग ए आयशा की संचालक जेबा कादरी पर कपाली के युवक ने पत्नी को बहकाने का लगाया आरोप, एसएसपी से शिकायत+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो में ईदगाह मैदान के पास स्थित मदरसा बाग ए आयशा की संचालिका जेबा कादरी पर कपाली के एक व्यक्ति मोहम्मद जावेद ने अपनी पत्नी को बहकाने का आरोप लगाया है। कपाली के हासाडूंगरी के रहने वाले मोहम्मद जावेद ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रूहुल खातून को जेबा कादरी उनसे मिलने नहीं दे रही हैं। वह कई बार अपनी पत्नी से मिलने गए तो मिलने नहीं दिया गया। मोहम्मद जावेद ने आरोप लगाया की जेबा कादरी ने उनकी पत्नी को बहका दिया है। रूहुल खातून से वह अपने मदरसे का काम कराती हैं। मोहम्मद जावेद ने जेबा कादरी से अपील की है कि वह उसकी पत्नी को उन्हें सौंप दें और मिल बैठकर मामला हल करा दें। मोहम्मद जावेद ने मामले की शिकायत कपाली थाने में की थी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सरायकेला के एसपी से भी की है। मोहम्मद जावेद ने बताया कि एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू

Leave a Reply