Jamshedpur : रांची के देशप्रिय क्लब में आयोजित 29 वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल एंड क्लब योगा चैंपियनशिप 2025 के समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय योग गुरु अंशु सरकार (Jamshedpur Yoga Teacher) को प्रतिष्ठित महर्षि पतंजलि अवार्ड से सम्मानित किया गया।
योगा कल्चर एवं वर्ल्ड योगा सोसाइटी (रांची) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस समारोह में राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने उन्हें यह अवार्ड सौंपा। अंशु को यह सम्मान पिछले 42 वर्षों की योग सेवा और समर्पण को देखते हुए ‘बेस्ट योग शिक्षक’ (Jamshedpur Yoga Teacher) की उपाधि के साथ दिया गया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में JIMS–SIMS की नई साझेदारी, खुला इनफॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक, झारखंड के मरीजों को मिलेगा सुपरस्पेशियलिटी इलाज
कार्यक्रम के दौरान सांसद महुआ माजी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुरारीलाल गुप्ता, डॉ. एस.के. सेन, विश्वजय चौधरी, डॉ. कमल बोस, प्रणव चौधरी, घनश्याम दास, शेफाली चक्रवर्ती, स्मिकी सरकार सहित देशभर से आए योग प्रतिभागी और विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। समारोह का संचालन रांची योगा कल्चर के प्रमुख इंद्रजीत चक्रवर्ती ने किया। अंशु सरकार की इस उपलब्धि पर योग प्रेमियों और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने उन्हें बधाई दी।

