Home > World > Israel Gaza War : यमन के हौसी आदिवासियों ने इसराइल के एक शिप को क्रूज मिसाइल से बनाया निशाना, एक अन्य जहाज को किया ज़ब्त

Israel Gaza War : यमन के हौसी आदिवासियों ने इसराइल के एक शिप को क्रूज मिसाइल से बनाया निशाना, एक अन्य जहाज को किया ज़ब्त

न्यूज़ बी: गजा पर हो रहे इसराइल के अमानवीय हमले को रोकने के लिए यमन के हौसी आदिवासियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। लाल सागर में यमन के समुद्री इलाके से इसराइल के जहाज के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब इस प्रतिबंध को विस्तार देते हुए यमन की सेना अंसारुल्लाह ने इसे इसराइल की तरफ जाने वाले हर जहाज पर लागू कर दिया है। इस चेतावनी का उल्लंघन करते हुए लाल सागर में यमन के समुद्री इलाके से गुजरने वाले इसराइल के एक जहाज पर क्रूज मिसाइलें दागी हैं। बताते हैं कि मिसाइल अटैक के बाद जहाज में आग लग गई है और यह जहाज डूब रहा है। हालांकि इस पर सवार लोगों को बचा लिया गया है। एक अन्य कार्रवाई में हौसी आदिवासियों ने इसराइल से आवागमन कर रहे एक अन्य जहाज को जब्त कर लिया है। जब्त करने के बाद इस जहाज को यमन के हुदैदा बंदरगाह ले जाया गया है। हुदैदा वही बंदरगाह है, जिस पर कब्जे के लिए साल 2018 में भीषण लड़ाई हुई थी। अमेरिका, इसराइल, फ्रांस और यूके के फौजियों ने सऊदी अरब के 12 देश के गठबंधन के साथ मिलकर हौसी आदिवासियों पर हमला किया था। लेकिन, हौसी आदिवासियों ने हुदैदा बंदरगाह को अमेरिका व इसराइल के कब्जे में नहीं जाने दिया था।

You may also like
Israel Gaza War : अटैक हुआ तो जवाब में डियो गार्शिया के अमेरिकन बेस पर जवाबी हमला करेगा ईरान, जनरल ने दी चेतावनी
Jamshedpur News : जमशेदपुर में होली को लेकर 14 मार्च को रहेगी नो एंट्री, साकची से संयुक्त आदेश जारी
Israel Gaza War : यमन ने इसराइली जहाजों पर लगाई पाबंदी, आन कर दिए अपने राडार
Rankini Mandir : 24.95 लाख रुपए की लागत से रंकिणी मंदिर होगा जगमग, विधायक ने किया सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!