Home > World > World: ईरान से नाता तोड़ने को कह रहे थे अमेरिकी, इसीलिए नाइजीरिया ने अमेरिकन सेना को देश से खदेड़ा

World: ईरान से नाता तोड़ने को कह रहे थे अमेरिकी, इसीलिए नाइजीरिया ने अमेरिकन सेना को देश से खदेड़ा

न्यूज़ बी: नाइजीरिया से अमेरिकी सेना बाहर निकल गई है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि मध्य पूर्व और मुस्लिम देशों में अमेरिका की पकड़ ढीली पड़ गई है। नाइजीरिया के प्रधानमंत्री ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारी नाइजीरिया में ही बैठकर नाइजीरिया को धमका रहे थे। नाइजीरिया से कह रहे थे कि वह ईरान और रूस से अपने संबंध खत्म कर ले। वरना प्रतिबंध लगाए जाएंगे। नाइजीरिया के प्रधानमंत्री का कहना है कि इसीलिए नाइजीरिया ने अमेरिकी सेना को देश से बाहर जाने का आदेश दिया और उन्हें देश से निकाल दिया। गौरतलब है कि अमेरिका कई दशक से नाइजीरिया में मौजूद था। लेकिन, पिछले साल नाइजीरिया में सैनिक बगावत के बाद जो नई सरकार आई वह अमेरिका विरोधी है। नाइजीरिया में अमेरिका के खिलाफ लगातार प्रदर्शन भी होते रहे हैं। नाइजीरिया की जनता भी चाहती थी कि अमेरिकी सेना नाइजीरिया से निकल जाए। एक राजनीतिक विशेषज्ञ का कहना है कि अमेरिका जिस देश पर अपना नियंत्रण कायम करना चाहता है वह वहां पहले अपने पाले हुए आतंकियों अलकायदा व आईएसआईएस को भेजता है और फिर इन आतंकियों से निपटने का बहाना बनाकर उस देश में अपनी सेना भेज कर उस पर प्रभुत्व कायम करता है। ऐसा ही नाइजीरिया में हुआ था। लेकिन, नाइजीरिया के अधिकारी सब समझ गए और उन्होंने सैनिक बगावत कर अमेरिका परस्त राष्ट्रपति बुहारी को पद से हटाया और अब नाइजीरिया में सरकार बनाकर अमेरिका को बाहर निकाल दिया।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!