Home > Crime > बिष्टुपुर में सांसद के कार्यालय के बाहर कांग्रेस की महिला विंग ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, भिड़े कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता

बिष्टुपुर में सांसद के कार्यालय के बाहर कांग्रेस की महिला विंग ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, भिड़े कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता

न्यूज़ बी बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर में रविवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के कार्यालय के बाहर कांग्रेस की महिला विंग की महिलाओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान, कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता महिला विंग की जिला अध्यक्ष उषा यादव के नेतृत्व में सांसद कार्यालय के सामने धरने पर बैठी थी।

कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर

कांग्रेस के पदाधिकारियों का आरोप है कि इसी बीच वहां भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की। इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर मौलाना अंसार खान समेत कांग्रेस के अन्य नेता मौके पर पहुंचे। धर्मेंद्र सोनकर का आरोप है कि उनके साथ भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की है। कई घंटे तक जमकर बवाल चला। बवाल की जानकारी होते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग किया।

BJP के जिला अध्यक्ष

कांग्रेस के पदाधिकारियों की मांग है कि उनकी महिला कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की करने वाले भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस की महिला विंग की जिला अध्यक्ष उषा यादव ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है। रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन सौंपने वह लोग पहुंची थीं।
इसे भी पढ़ें- उलीडीह के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में रियल एस्टेट कारोबारी अमरनाथ सिंह की मौत की नहीं सुलझी गुत्थी, बेटे से भी पुलिस ने की पूछताछ

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply