Home > Crime > Woman Burnt : गालूडीह में आग ताप रही वृद्धा जली, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Woman Burnt : गालूडीह में आग ताप रही वृद्धा जली, इलाज के दौरान तोड़ा दम

जमशेदपुर : गालूडीह में आग ताप रही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई (woman Burnt) । महिला को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बर्न वार्ड में महिला का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार को सुबह 8:00 बजे महिला ने दम तोड़ दिया है।

Woman Burnt: सनका गोप का बेटे एमजीएम अस्पताल में।

Woman Burnt: सनका गोप का बेटे एमजीएम अस्पताल में।

Woman Burnt : महिला को थी आग तापने की आदत 

महिला की मौत पर परिवार में गम का माहौल है।
जलने (Woman Burnt) से जिस महिला की मौत हुई थी उसका नाम सनका गोप है। उसकी उम्र 60 वर्ष बताई जा रही है। बताते हैं कि सनका गोप की आदत थी कि वह सुबह आग जलाकर तापती थी। शुक्रवार को सुबह सवेरे उठने के बाद सनका गोप आग जलाकर तापने लगी। इसी दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई। सनका गोप कुछ समझ पाती इससे पहले वह जलने लगी।

इसे भी पढ़ें – Congress : झारखंड के प्रदेश प्रभारी बने के राजू, नेल्लौर सीट से लोकसभा चुनाव में मिली थी करारी शिकस्त

चीख सुनकर खुली बेटे की नींद 

सनका गोप की चीख पुकार सुनकर उसके बड़े बेटे संजय गोप की नींद खुल गई। अचानक संजय गोप ने अपनी मां को जलता हुआ देखा तो वह कुछ समझ नहीं पाया कि कैसे आग बुझाएं। उसने अपनी मां की आग बुझाने की कोशिश की। फिर कंबल वगैरह लाकर किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान संजय गोप भी जल गया है।

इसे भी पढ़ें – Potka Death : पोटका में विमेंस कॉलेज की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, चाचा, चाची व उनके बेटों पर लगा हत्या का आरोप

महिला ने एमजीएम के बर्न वार्ड में सुबह तोड़ा दम

बुरी तरह झुलसी सनका गोप को परिजन जमशेदपुर ले आए। यहां एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे इलाज के दौरान सनका गोप की सांस थम गई। घटना की सूचना गालूडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। सनका गोप की मौत के बाद शव एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

You may also like
NH33 Accident : आदित्यपुर के व्यक्ति की बाइक को नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
Jamshedpur Goon : जमशेदपुर का तड़ीपार अपराधी सलमान गिरफ्तार, नहाने आया था घर
Santosh Murder Case : मानगो के संतोष सिंह हत्याकांड के मास्टरमाइंड रोहित दीक्षित समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Builder Arrest : बिष्टुपुर में 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी बिल्डर सुजीत दत्ता गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!