Home > Crime > Jamshedpur Crime : हत्या के केस में जेल से छूटने के बाद इलाके में दहशत फैला रहा था बदमाश, कदमा में साथी संघ धराया

Jamshedpur Crime : हत्या के केस में जेल से छूटने के बाद इलाके में दहशत फैला रहा था बदमाश, कदमा में साथी संघ धराया

Jamshedpur  :  (Jamshedpur Crime)  जमशेदपुर पुलिस ने कदमा इलाके में अपनी धाक जमाने के लिए लोडेड पिस्तौल लेकर घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बदमाशों के पास से लोडेड पिस्तौल बरामद हुई है। प्रेस कांफ्रेंस के बाद दोनों बदमाशों की पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और उसके बाद जेल भेज दिया। (Jamshedpur Crime)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : जमशेदपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित, बाउंड्री वॉल भी तोड़ी गई – इलाके में तनाव+ VDO

Jamshedpur Crime  : एलआईसी ग्राउंड के पास से गिरफ्तारी

Jamshedpur Crime: बदमाशों के पास से बरामद पिस्टल्स

Jamshedpur Crime: बदमाशों के पास से बरामद पिस्टल्स

एसएसपी ने बताया की कदमा थाना पुलिस को रविवार की रात लगभग 11:30 बजे सूचना मिली कि कदमा के एलआईसी ग्राउंड के पास दो युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं।

टीम गठित कर छापामारी कर दोनों युवकों को पकड़ा गया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू ग्वाला बस्ती का रहने वाला अंकुर सिंह और उसका साथी सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी देवनगर का रहने वाला उदयभान सिंह हैं।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Madhuri Fan : माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर पप्पू सरदार ने कराया तीन गरीब कन्याओं का विवाह, झारखंड के जमशेदपुर में मनाया गया अनोखा जश्न+ VDO

अंकुर सिंह हत्या के मामले में जेल जा चुका है। हाल ही में वह जेल से छूटा था। बताते हैं की जेल से बाहर आने के बाद वह क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के इरादे से घूम रहा था और लोगों को धमका रहा था। अंकुर के पास से लोडेड देशी पिस्तौल, दो कारतूस व एक आईफोन और उदयभान सिंह के पास से लोडेड देशी पिस्तौल में एक कारतूस और एक आईफोन बरामद हुआ है।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO

Leave a Reply