Home > Jamshedpur > Jamshesdpur Dog Theft Case: टेल्को कालोनी से 1 लाख 60 हजार रुपए का वेल्श कोरगी नस्ल का कुत्ता चोरी, नहीं दर्ज हो रही रिपोर्ट

Jamshesdpur Dog Theft Case: टेल्को कालोनी से 1 लाख 60 हजार रुपए का वेल्श कोरगी नस्ल का कुत्ता चोरी, नहीं दर्ज हो रही रिपोर्ट

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी के रहने वाले रियाज खान का कुत्ता चोरी हो गया है। कुत्ते की कीमत 160000 रुपए बताई जा रही है। रियाज खान ने बताया कि यह कुत्ता वेल्श कोरगी नस्ल का है। कुत्ते में माइक्रोचिप लगी हुई है। घटना की जानकारी टेल्को थाना पुलिस को दे दी गई है। लेकइन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि कुत्ता चोरी की एफआइआर नहीं दर्ज होगी। रियाज खान ने बताया कि पुलिस का कहना है कि आप अपने स्तर से डाग को खोजिए। हम अपने स्तर से खोजते हैं। मगर, रिपोर्ट दर्ज नहीं करेंगे। इस पर रियाज खान ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस जाकर एसएसपी से भी मामले की शिकायत की। पुलिस कुत्ता की तलाश में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply