Home > Crime > Jamshesdpur Accident: साकची थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा लिंक रोड पर हाथी घोड़ा मंदिर के पास ट्रेलर से टकराई कार, दो लोग घायल

Jamshesdpur Accident: साकची थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा लिंक रोड पर हाथी घोड़ा मंदिर के पास ट्रेलर से टकराई कार, दो लोग घायल

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के स्वर्ण रेखा लिंक रोड पर शनिवार को हाथी घोड़ा मंदिर के पास एक ऑल्टो कार ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार दो लोग घायल हो गए हैं। उनका नाम हरपाल सिंह और दीपक है। हरपाल सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए आटो से टीएमएच में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि ऑल्टो साकची से मानगो की तरफ जा रही थी। कार के आगे ट्रेलर चल रही थी। ट्रेलर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार ट्रेलर से टकरा गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply