Home > Crime > घाटशिला जेल के वार्ड नंबर 5 में 2 कैदियों में हुई मारपीट, कपाली निवासी एक कैदी ने ब्लीचिंग पाउडर पीकर किया आत्महत्या का प्रयास

घाटशिला जेल के वार्ड नंबर 5 में 2 कैदियों में हुई मारपीट, कपाली निवासी एक कैदी ने ब्लीचिंग पाउडर पीकर किया आत्महत्या का प्रयास

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घाटशिला में जेल में बंद कपाली के गौस नगर के रहने वाले बंदी अमरुद्दीन अंसारी ने ब्लीचिंग पाउडर पानी में घोलकर पी लिया। अमरुद्दीन अंसारी ने खुदकुशी की कोशिश की है। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अमरुद्दीन अंसारी बेहोश होने लगा था। उसे फौरन जेल प्रशासन ने लाकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां इमरजेंसी में अमरुद्दीन अंसारी का इलाज चल रहा है।
अरबाज नामक बंदी से हुआ था अमरुद्दीन का झगड़ा
अमरुद्दीन अंसारी ने बताया कि जेल में ही अरबाज नामक एक अन्य बंदी से उसका झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों में खूब मारपीट हुई। इसी के बाद आत्महत्या की कोशिश की घटना घटी। जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच कराएगा।
सिपाहियों पर लगाया पीटने का आरोप
अमरुद्दीन अंसारी का आरोप है कि जेल में सिपाहियों ने अरबाज को छोड़ दिया। लेकिन, उसके साथ खूब मारपीट की गई। उसके हाथ की हड्डी टूट गई है‌। इसी के बाद अमरुद्दीन ने ब्लीचिंग पाउडर पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। उसने ब्लीचिंग पाउडर पानी में घोलकर पी लिया। जेल के सूत्रों का कहना है कि वार्ड की सफाई के लिए ब्लीचिंग पाउडर दिया जाता है। इसी को बंदी अमरुद्दीन अंसारी ने पानी में घोलकर पी लिया है।
मुसाबनी में डकैती के मामले में भेजा गया है जेल
कमरुद्दीन अंसारी डकैती के मामले में जेल में बंद है। मुसाबनी में डकैती की घटना घटी थी। इसी में अमरुद्दीन अंसारी गिरफ्तार हुआ था और उसे जेल भेजा गया था।

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश

Leave a Reply