Home > Crime > उलीडीह पुलिस ने एक्सिस बैंक के एटीएम में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उलीडीह पुलिस ने एक्सिस बैंक के एटीएम में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एटीएम से रुपए लूटने की फिराक में था आरोपी
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर:
उलीडीह में एक्सिस बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ करते एक युवक संजय सिंह गिरफ्तार हुआ है। मंगलवार को उलीडीह थाना पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में संजय की मेडिकल जांच कराई और इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संजय सिंह मूल रूप से बिहार के जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव का रहने वाला है। उलीडीह थाना पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। पूछताछ में संजय सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढें – उम्मीदवार हरमिंदर सिंह हिंदी ने चुनाव प्रक्रिया का किया बहिष्कार, बोले बिना उनको सूचना दिए ही मतदान की तारीख का कर दिया गया ऐलान

उलीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि संजय सिंह सोमवार की देर रात 1:30 बजे एक्सिस बैंक के एटीएम में घुसा हुआ था और तोड़फोड़ कर रहा था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ा है। उलीडीह थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक कौलेश कुमार के आवेदन पर संजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे जेल भेजा गया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply