Home > Crime > फोन को लेकर सोनारी के कागल नगर में पति पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल+ वीडियो

फोन को लेकर सोनारी के कागल नगर में पति पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल+ वीडियो

घायल महिला को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में कराया भर्ती, मामले की जांच शुरू
न्यूज़ बी रिपोर्टर जमशेदपुर :
सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर में मंगलवार को फोन मांगने पर एक युवक ललित झा ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पत्नी सुमन तिवारी जख्मी हो गई है। उसने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने घायल सुमन तिवारी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका पति ललित झा भी पुलिस के साथ पत्नी का इलाज करने कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचा। सुमन तिवारी ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

यह भी पढें – गालूडीह परीक्षा देने जा रहे अल कबीर पॉलिटेक्निक के छात्र से कार लूट का प्रयास, लोगों ने दो लोगों को पकड़कर मानगो थाने के किया हवाले, पिस्टल बरामद

जबकि, ललित झा ने बताया कि उसकी पत्नी उसे परेशान करती है। आए दिन कहीं बाहर घुमाने ले जाने का दबाव बनाती है। सुमन तिवारी के पास कोई फोन नहीं है। इस पर वह बोलती है कि जब तक उसे नया फोन नहीं दिला देते। तब तक अपना फोन घर पर रख कर जाओ। ललित झा ने कहा कि वह काम पर जा रहा था तो उसकी पत्नी ने फोन घर पर रखकर जाने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसने अपनी पत्नी को पीट दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बारे में बता रहा युवक ललित झा
You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply