Home > Business > टाटा मोटर्स के कर्मचारियों पर भारी पड़ रही वीआरएस स्कीम, एक कर्मचारी पर जबरन वीआरएस लेने का बनाया जा रहा दबाव

टाटा मोटर्स के कर्मचारियों पर भारी पड़ रही वीआरएस स्कीम, एक कर्मचारी पर जबरन वीआरएस लेने का बनाया जा रहा दबाव

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की वीआरएस स्कीम कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। यह वीआरएस स्कीम कर्मचारियों को टॉर्चर करने का सबब बन गई है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया है। बताते हैं कि एक कर्मचारी अशोक मिश्रा पर वीआरएस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और हर्षवर्धन ने कहा है कि कर्मचारी अशोक मिश्रा पर वीआरएस लेने का दबाव बनाना पूरी तरह से निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्लांट के अंदर कोई भी ऐसा काम ना किया जाए जिससे औद्योगिक शांति प्रभावित हो। उनका कहना है कि टाटा मोटर्स के उत्थान में सभी मजदूर और कर्मचारियों का बराबर का योगदान है। नेताओं का कहना है कि अशोक मिश्रा ईमानदारी से टाटा मोटर्स में काम करते रहे हैं। इसलिए किसी भी कर्मचारी को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। इन दोनों मजदूर नेताओं का कहना है कि टाटा मोटर्स में लगातार प्रबंधन ऐसी हरकतें कर रहा है, जिससे कंपनी की छवि खराब हो रही है। आरोप है कि अशोक मिश्रा पर इंजन डिवीजन के मैनेजर सुधांशु दास वीआरएस लेने का दबाव बना रहे हैं। ‌टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और हर्षवर्धन का कहना है कि टाटा मोटर्स में कर्मचारियों और मजदूरों को प्रताड़ित करने के लिए अचानक उनका डिपार्टमेंट भी बदल दिया जा रहा है। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि मजदूरों और कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का असर कंपनी के उत्पादन पर भी पड़ सकता है। इसलिए मजदूरों और कर्मचारियों को अच्छे माहौल में काम करने दिया जाए और उन पर वीआरएस का दबाव न बनाया जाए। उनका कहना है कि वर्ष स्कीम अगर इतनी ही अच्छी है तो प्रबंधन के अधिकारी और टाटा मोटर्स की कथित फर्जी यूनियन टाटा मोटर वर्कर्स यूनियन के नेता वीआरएस लेकर मजदूरों के सामने मिसाल पेश करें।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply