Home > India > कांग्रेस का कौन होगा ‘सरताज’ फैसला आज आज 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान

कांग्रेस का कौन होगा ‘सरताज’ फैसला आज आज 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली : कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनने के लिए सोमवार यानी आज 10:00 से मतदान शुरू होगा। मतदान शाम 4:00 बजे तक चलेगा। अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और केरल से सांसद शशि थरूर में मुकाबला है। इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे का पल्ला भारी है। मतदान के लिए 65 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करेंगी। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी कर्नाटक के बेल्लारी स्थित संगनाकल्लू में यात्रा कैंप में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। राहुल के साथ ही उनके साथ यात्रा पर चल रहे 40 अन्य प्रतिनिधि भी वोट डालेंगे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया था। तब से अध्यक्ष का पद खाली था। सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद कांग्रेस में नया अध्यक्ष चुनने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सहारा लिया और अब मतदान होने जा रहा है। पहले चर्चा थी कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव लड़ेंगे। लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं किया। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने नामांकन किया। झारखंड के कांग्रेसी विधायक केएन त्रिपाठी ने भी नामांकन किया था। लेकिन, उनका पर्चा तकनीकी कारणों से रद्द हो गया था।


You may also like
Jamshedpur News : जमशेदपुर में होली को लेकर 14 मार्च को रहेगी नो एंट्री, साकची से संयुक्त आदेश जारी
Rankini Mandir : 24.95 लाख रुपए की लागत से रंकिणी मंदिर होगा जगमग, विधायक ने किया सौंदर्यीकरण का शिलान्यास
Jubilee Park : साकची स्थित जुबली पार्क में 21 फरवरी से 7 मार्च तक वाहनों का प्रवेश बंद
Dhatkidih Firing : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!