Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर में चल रहा है सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स का मतदान संपन्न, अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर

बिष्टुपुर में चल रहा है सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स का मतदान संपन्न, अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में मंगलवार को मतदान चल संपन्न हुआ। यह मतदान सुबह 11:00 से शुरू हुआ। शाम 5:00 बजे तक ई वोटिंग की कराई गई। मतदान स्थल से बाहर एक स्टॉल बनाया गया था। यहां जांच के बाद मतदाता को पास दिया जा रहा था। पास लेकर ऊपर जाकर मतदाता मतदान कर रहे थे। मतदाता को यूजर आईडी और पासवर्ड भी दिया जा रहा था। मतदान के लिए 20 कंप्यूटर रखे गए थे। मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हो गई है। 1987 वोट में से 1059 वोट पहले पढ़ चुके थे। बाकी की वोटिंग आज कराई गई। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव अधिकारी पीएस सेन ने बताया की अध्यक्ष पद के लिए सुरेश सोंथालिया और विजय आनंद मूनका के बीच मुकाबला है। महासचिव पद के लिए मानव केडिया और भरतवसानी, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश मित्तल, आफिस बियरर्स के आठ पदों पर अनिल मोदी, नितेश धूत, राजीव अग्रवाल, दिलीप गोलछा, पुनीत, महेश सोंथालिया, अभिषेक अग्रवाल आदि चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – ईद मिलादुन्नबी को लेकर मानगो में शांति समिति की बैठक में नगर निगम पर भड़के शांति समिति के सदस्य, जुलूस बीच सड़क पर रोकने की चेतावनी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO