Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर में रोजगार मेला में केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय कार्य राज्य मंत्री विशेश्वर टुडू पहुंचे, 26 युवाओं को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

बिष्टुपुर में रोजगार मेला में केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय कार्य राज्य मंत्री विशेश्वर टुडू पहुंचे, 26 युवाओं को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के माइकल जान ऑडिटोरियम में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय कार्य राज्य मंत्री विशेश्वर टुडू पहुंचे। इसके अलावा सांसद विद्युत वरण महतो, मुजफ्फरपुर प्रमंडल के डाक निदेशक बीबी शरण, डीडीसी जमशेदपुर मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। जिले के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51000 युवाओं को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र सौंपा है। इसमें जिले के 26 युवा शामिल हैं। इनको भी प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन नियुक्ति पत्र सौंपा। सभी 26 युवाओं ने नियुक्ति पत्र के साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ सेल्फी ली। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय कार्य राज्य मंत्री विशेश्वर टुडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार देने का जो वादा किया था उसको निभाया है।

इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर में चल रहा है सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स का मतदान संपन्न, अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी