Home > World > ईरान और सीरिया पर अमेरिका व यूरोपीय देशों की अधिकतम दबाव बनाने की रणनीति हुई फेल, सीरिया में बोले ईरानी राष्ट्रपति

ईरान और सीरिया पर अमेरिका व यूरोपीय देशों की अधिकतम दबाव बनाने की रणनीति हुई फेल, सीरिया में बोले ईरानी राष्ट्रपति

न्यूज़ बी रिपोर्टर : ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी इन दिनों सीरिया के दौरे पर हैं। दमिश्क में उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान और सीरिया पर अधिक दबाव बनाने की अमेरिका और पश्चिमी देशों की नीति असफल हो गई है। उन्होंने कहा कि इसराइल के खिलाफ प्रतिरोध आंदोलन सफल हो रहा है और उसे रोज सफलता मिल रही है। सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद ने भी सीरिया की आईएसआईएस और तकफीरी आतंकी ग्रुप से लड़ाई में ईरान की मदद की प्रशंसा की। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी और यूरोपीय देश के प्रतिबंधों के बावजूद सीरिया विजयी रहा है।
ईरान और सीरिया के बीच हुए कई सामरिक समझौते
ईरान और सीरिया के बीच कई सामरिक समझौते हुए हैं। इसमें रणनीतिक सहयोग के अलावा 14 अन्य क्षेत्रों में समझौते हुए हैं। इसमें परिवहन, रेल हाउसिंग, इंजीनियरिंग, एनर्जी सेक्टर, ट्रेड, टेक्नोलॉजी, तीर्थ यात्रा आदि सेक्टर शामिल हैं। इराकी राष्ट्रपति के साथ ईरान का उच्च स्तरीय राजनीतिक व आर्थिक प्रतिनिधिमंडल भी है।
ईरान से सीरिया हर साल 50000 तीर्थयात्री जाएंगे
ईरान और सीरिया के बीच एक समझौता हुआ है। इसके तहत ईरान से हर साल 50000 तीर्थयात्री सीरिया जाएंगे। हर हफ्ते 1000 तीर्थयात्री सीरिया पहुंचेंगे। इसके लिए नियमित फ्लाइट शुरू की जा रही है। यह तीर्थयात्री सीरिया में पैगंबर अकरम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा स की नवासी हज़रत जैनब और हज़रत रुकैया की दरगाह की ज्यारत करेंगे।
इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे ईरान, दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply