Home > Jamshedpur > ट्रेन पकड़ने टाटानगर रेलवे स्टेशन बाइक पर जा रही महिला की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो बच्चों समेत महिला घायल

ट्रेन पकड़ने टाटानगर रेलवे स्टेशन बाइक पर जा रही महिला की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो बच्चों समेत महिला घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रही एक महिला की बाइक को साकची में रविवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में महिला और उसके दो बच्चे प्रिंस और पीहू घायल हुए हैं। इन तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर राजेश भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। रिंकू ने बताया कि उसे चक्रधरपुर जाना था। इसके लिए वह ट्रेन पकड़ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के लिए निकली थी। अपने एक परिचित की बाइक पर बैठ कर वह जा रही थी। तभी साकची के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें – भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी का निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

महिला यह नहीं बता पा रही है कि किस वाहन ने टक्कर मारी और कैसे हादसा हुआ। हादसा होते ही वह बेहोश हो गई थी। अस्पताल में इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। महिला अपने घायल बच्चों को इमरजेंसी में भीड़ से उठा कर बाहर धूप में लेटा देती थी। लेकिन, डाक्टरों ने उसे समझाया और फिर दोनों बच्चों को अंदर बेड पर पहुंचाया गया।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!