Home > Jamshedpur > 15 जनवरी से पहले बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना पर काम शुरू करने का मिला आश्वासन

15 जनवरी से पहले बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना पर काम शुरू करने का मिला आश्वासन

रांची में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख रघुनंदन शर्मा से मिले जल आंदोलनकारी सुबोध झा
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना पर 15 जनवरी से काम शुरू हो जाएगा।‌ 15 जनवरी के पहले एजेंसी को वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख रघुनंदन शर्मा ने बागबेड़ा महानगर विकास समिति के जल आंदोलनकारी सुबोध झा को यह आश्वासन दिया है। सुबोध झा ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन से भी मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्हें बताया कि इलाके की 425000 जनता पेयजल के लिए परेशान है। जो एजेंसी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की इस बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना पर काम कर रही थी, वह अधूरा काम छोड़ कर भाग गई है। बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने काम पूरा करने की मांग को लेकर दिल्ली के लिए पदयात्रा भी शुरू की थी और इसे रांची में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मुख्य अभियंता रघुनंदन शर्मा ने खत्म कराया था। लेकिन, अभी तक बंद पड़े बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हो पाया है।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply