Home > Crime > मिनी ट्रक ने NH 33 पर बाइक को मारी टक्कर, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने घायलों को MGM अस्पताल में कराया भर्ती

मिनी ट्रक ने NH 33 पर बाइक को मारी टक्कर, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने घायलों को MGM अस्पताल में कराया भर्ती

Jamshedpur (जमशेदपुर) : राशन लेकर घर लौट रहे व्यक्ति मोहम्मद शहाबुद्दीन और उनके भांजे मोहम्मद काशिफ जमाल उर्फ शमसी शनिवार को मानगो में एनएच 33 पर बिग बाजार के सामने दुर्घटना का शिकार हो गए। उनकी बाइक को टाटा 407 वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनों घायल अवस्था में एनएच 33 किनारे पड़े हुए थे। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान मौके पर पहुंचे और घायल पड़े मां और भांजे को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। मौलाना अंसार खान ने बताया कि मोहम्मद शहाबुद्दीन और उनके भांजे मोहम्मद काशिफ जमाल उर्फ शम्सी राशन लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से ईंटों से भरी टाटा 407 गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हुए हैं। एक्सीडेंट में मोहम्मद काशिफ जमाल उर्फ शम्सी का दो जगह से पैर टूट गया है। सर में चोट आई है। चेहरे पर भी चोट है। मोहम्मद शहाबुद्दीन के हाथ और कंधे पर चोट है। उनके कंधे का ऑपरेशन होगा। दोनों घायल ज़ाकिर नगर के रोड नंबर 17 हुसैनी मोहल्ला के रहने वाले हैं। मोहम्मद काशिफ जमाल उर्फ शम्सी की शादी 2 महीना पहले ही हुई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply