Home > Crime > Jamshesdpur Crime news: पुलिस ने झारखंड कॉलोनी के डिमना बस्ती में गांजा बेच रहे एक युवक को 1 किलो 41 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Jamshesdpur Crime news: पुलिस ने झारखंड कॉलोनी के डिमना बस्ती में गांजा बेच रहे एक युवक को 1 किलो 41 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Jamshesdpur (जमशेदपुर) : उलीडीह थाना पुलिस ने झारखंड कॉलोनी के डिमना बस्ती से जीतू लोहार नामक युवक को 1 किलो 41 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10700 रुपए और चांदी के रंग का एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस ने शनिवार को जीतू लोहार को जेल भेज दिया है। उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डिमना बस्ती की झारखंड कॉलोनी में एक युवक अवैध गांजा बेचता है। इस पर पुलिस की एक टीम तैयार कर छापामारी की गई तो जीतू लोहार को प्लास्टिक की पुड़िया में गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उसकी जेब से 14 पुड़िया गांजा बरामद हुआ। उसके घर से 192 प्लास्टिक की पुड़िया में गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा उसके घर से 10700 रुपए भी बरामद हुए हैं। एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला है। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद जीतू लोहार को जेल भेज दिया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply