Home > Crime > Jamshedpur Crime: उलीडीह थाना पुलिस ने एक्सिस ट्रांसपोर्ट कंपनी का ताला तोड़कर लैपटॉप और चार्जर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur Crime: उलीडीह थाना पुलिस ने एक्सिस ट्रांसपोर्ट कंपनी का ताला तोड़कर लैपटॉप और चार्जर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना पुलिस ने एक्सिस ट्रांसपोर्ट कंपनी का ताला तोड़कर लैपटॉप और चार्जर चोरी करने के आरोपी अनुज कुमार उर्फ सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अनुज कुमार उर्फ सूरज कुमार उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना पारडीह रोड एनएच 33 स्थित चंद्रप्रभा नगर का रहने वाला है। चोरी की यह घटना 5 नवंबर की रात को अंजाम दी गई थी। इस मामले में एमजीएम थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी के सिद्धू कानो स्कूल रोड के रहने वाले नीतीश कुमार वर्मा के आवेदन पर अनुज कुमार उर्फ सूरज कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने अनुज कुमार उर्फ सूरज कुमार से पूछताछ की तो उसने बताया कि चोरी की इस घटना में दो किशोर भी शामिल थे। दोनों किशोर को भी पकड़ा गया और संप्रेषण गृह भेजा गया।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply