Home > Crime > Chatra : चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद, तीन घायल, गंभीर हालत में एक जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

Chatra : चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद, तीन घायल, गंभीर हालत में एक जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

चतरा: चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए जवानों के नाम शुकन राम और सिकंदर सिंह हैं। शुकन राम पलामू और सिकंदर बिहार के रहने वाले थे। एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसको एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया। यहां आर्किड हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ चतरा के सदर और वशिष्ठ नगर जोड़ी थाना क्षेत्र के बीच बैरियो के जंगल में हुई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को भी गोली लगी है। बताते हैं कि नक्सली घात लगाकर बैठे हुए थे और पुलिस पार्टी के पहुंचते ही हमला कर दिया। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग की है। इस हमले में दो अन्य जवान कृष्णा और संजय भी घायल हुए हैं। चतरा के डीसी आबू इमरान और एसपी घटना की जानकारी मिलते ही चतरा सदर अस्पताल पहुंचे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply