Home > Crime > Jamshedpur: सीताराम डेरा के भालूबासा हरिजन बस्ती में परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र से विवाद के बाद दो भाइयों को मारपीट कर किया गया जख्मी

Jamshedpur: सीताराम डेरा के भालूबासा हरिजन बस्ती में परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र से विवाद के बाद दो भाइयों को मारपीट कर किया गया जख्मी

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में बुधवार की रात परीक्षा देकर घर लौट रहे सुबोध मुखी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। बाद में सुबोध मुखी ने मारपीट करने वाले एक युवक को पकड़ लिया और उसको जमकर पीटा। इसका बदला लेने के लिए दूसरे गुट के दर्जनों युवक सुबोध के घर पहुंच गए। इसके बाद सुबोध के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए उसके भाई चंदर को भी पीटा। दोनों को घायल हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। चंदर ने बताया कि मारपीट करने वालों में लाल, सुंदर, जतिन, आलोक, जेम्स, बैजनाथ आदि युवक शामिल हैं।

You may also like
Jamshedpur World Record : 16 महीने के ऋत्विक के एक मिनट के वीडियो ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, दुनिया के नक्शे पर आई लौहनगरी
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट