Home > Crime > गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीनप्लेट एबीएम कॉलेज के सामने दो गुटों में मारपीट, सब्जी विक्रेता के भाई कोराट से मारकर किया घायल‌+ वीडियो

गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीनप्लेट एबीएम कॉलेज के सामने दो गुटों में मारपीट, सब्जी विक्रेता के भाई कोराट से मारकर किया घायल‌+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीनप्लेट में अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज के सामने स्थित सब्जी बाजार में दो दुकानदारों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े के बाद सब्जी विक्रेता उमेश चौधरी का भाई धीरज चौधरी रविवार को सब्जी बाजार पहुंचा और उसने वहां मौजूद युवकों से पूछा कि उन्होंने उसके भाई उमेश चौधरी को क्यों गाली गलौज की। इसी बात को लेकर फिर बहस शुरू हो गई और गोलमुरी के कुछ लड़कों ने धीरज चौधरी को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे डंडे और रॉड से मारा गया है। उसके हाथ और सीने में कई जगह चोट आई है। धरना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने धीरज चौधरी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धीरज चौधरी ने बताया कि उसके भाई उमेश चौधरी से शनिवार की शाम कुछ लोगों ने गाड़ी खड़ी करने के विवाद में झगड़ा किया था। इसी को लेकर यह मारपीट हुई है।

घटना के बारे में बता रहे पड़ोसी

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply