Home > Crime > बिष्टुपुर में किट्टू सिंह पर चापड़ से हमला करने के मामले में दो आरोपियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

बिष्टुपुर में किट्टू सिंह पर चापड़ से हमला करने के मामले में दो आरोपियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर में चाकू से हमला करने के आरोपी लालू सिंह और रोहित सिंह ने रविवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इसके पहले पुलिस इस मामले में राजकुमार सिंह, अखिलेश सिंह, अमन मिश्रा, आदित्य झा और सतवीर सिंह को शनिवार को जेल भेज चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। लेकिन, पुलिस के दबाव में आकर फरार दो आरोपियों लालू सिंह और रोहित सिंह उर्फ गोलू ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह की दुकान शुक्रवार को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दी थी। शनिवार को उसके घर और दुकान पर शास्त्री नगर में बुलडोजर चलाया गया था। गौरतलब है कि 5 सितंबर को बिष्टुपुर के बेली बोधनवाला घाट के पास रानीकुदर के रहने वाले सौकित सिंह उर्फ किट्टू सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था। घायल अवस्था में किट्टू टीएमएच में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply