Home > India > परिवहन विभाग ने एनएच-33 पर अभियान चलाकर वाहनों में की रिफ्लेक्टिव टेप की जांच, वसूला ₹9000 जुर्माना

परिवहन विभाग ने एनएच-33 पर अभियान चलाकर वाहनों में की रिफ्लेक्टिव टेप की जांच, वसूला ₹9000 जुर्माना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा रांची नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा में वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप की जांच का अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन विभाग ने चलाया। जिन वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप नहीं था। उन सभी से जुर्माना वसूला गया। कुल ₹9000 का जुर्माना वसूला गया है। यही नहीं, इस मौके पर वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाया गया। इसके अलावा, सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान परिवहन विभाग ने कैंप लगाकर ड्राइवरों का हेल्थ चेकअप कराया। यह हेल्थ चेकअप कैंप मानगो बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड, साकची बस स्टैंड, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स में लगाया गया। इस दौरान 240 लोगों का ब्लड प्रेशर की जांच की गई। 275 ड्राइवरों के स्वास्थ्य संबंधी अन्य जांच हुई। गौरतलब है कि 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply