Home > Crime > परसुडीह के लोको ट्रेनिंग सेंटर हॉस्टल में ट्रेनी लोको पायलट ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही हॉस्टल के स्टाफ से पूछताछ

परसुडीह के लोको ट्रेनिंग सेंटर हॉस्टल में ट्रेनी लोको पायलट ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही हॉस्टल के स्टाफ से पूछताछ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी लोको पायलट प्रेम चंद्र साह ने फांसी लगाकर क्यों आत्महत्या कर ली। अब तक इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस कारण का पता लगाने में जुट गई है। गुरुवार को आत्महत्या की इस घटना का पता चलते ही परसुडीह थाना पुलिस लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर हॉस्टल पहुंची और हॉस्टल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि हॉस्पिटल में ही किसी विवाद के चलते ट्रेनी पायलट ने फांसी लगाई है। इसे लेकर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। गौरतलब है कि पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें हत्या करने वाले ट्रेनी लोको पायलट ने सभी से माफी मांगी है और किसी को भी आत्महत्या का दोषी करार नहीं दिया। इससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कारण का पता लगा लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को जेल में अभय सिंह से नहीं मिलने देने पर भाजपाइयों ने साकची गोल चक्कर पर फूंका सरकार का पुतला

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO