Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड में विजया ग्रीन अपार्टमेंट में बैंक मैनेजर के घर नौकरानी ने कर ली फांसी लगाकर खुदकुशी

उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड में विजया ग्रीन अपार्टमेंट में बैंक मैनेजर के घर नौकरानी ने कर ली फांसी लगाकर खुदकुशी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड में विजया ग्रीन अपार्टमेंट में बैंक मैनेजर किधर में काम करने वाली महिला 55 वर्षीय सरस्वती देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना गुरुवार की शाम की है। बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी जब शाम को घर लौटे तो सरस्वती का शव फंदे से लटका पाया। इसके बाद उसे उतारकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बैंक मैनेजर की पत्नी भी बैंक में ही काम करती है। इसीलिए अपने 8 साल के बच्चे की देखरेख के लिए सरस्वती देवी को घर पर रखा गया था। सरस्वती देवी ने फांसी क्यों लगाई है। अभी तक इसका कारण सामने नहीं आया है। उलीडीह थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों को खंगालने में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें- परसुडीह के लोको ट्रेनिंग सेंटर हॉस्टल में ट्रेनी लोको पायलट ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही हॉस्टल के स्टाफ से पूछताछ

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत