Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने 16 फरवरी को किया हड़ताल का ऐलान, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur: मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने 16 फरवरी को किया हड़ताल का ऐलान, डीसी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : विभिन्न ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मजदूर विरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया है। मजदूर नेता राकेश्वर पांडे ने बताया कि सरकार ऐसा चार लेबर कानून लाई है, जिससे मजदूरों को नुकसान होगा और उद्योगपतियों को फायदा होगा। सरकार मजदूर, किसान और गरीबों का ख्याल नहीं रख रही है। वह उद्योगपतियों को बचाने में जुटी हुई है। इसके चलते देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने बताया कि उन्होंने इन कानून के खिलाफ प्रधानमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को सौंपा है।

मजदूर नेता राकेश्वर पांडे ने कहा कि 16 फरवरी को विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल पूरे देश में रहेगी। जमशेदपुर में भी हड़ताल की जाएगी। मजदूर नेता राकेश्वर पांडे ने कहा कि उनकी मूल मांग है कि मजदूर विरोधी जो नए चार कानून बनाए गए हैं, इनको रद्द किया जाए।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply