Home > Jamshedpur > Jamshedpur : साकची के आम बागान में 8 मार्च तक चलेगा तीन दिवसीय कृषि मेला, हुआ उद्घाटन

Jamshedpur : साकची के आम बागान में 8 मार्च तक चलेगा तीन दिवसीय कृषि मेला, हुआ उद्घाटन

जमशेदपुर : साकची के आम बागान में कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को इस कृषि मेला का उद्घाटन हुआ। कृषि मेला 8 मार्च तक चलेगा। कृषि मेला के उद्घाटन समारोह में नाबार्ड की महाप्रबंधक अन्विता सुरीन के अलावा जिला कृषि अधिकारी दीपक कुमार, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड रश्मिका बास्के आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केवीआइसी के सदस्य मनोज कुमार सिंह थे। उन्होंने अपने संबोधन में किसान की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न मापदंडों के अनुरूप फसल उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है। नाबार्ड की महा प्रबंधक अन्विता सुरीन ने बताया कि किसानों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की जरूरत है ताकि उनके उत्पाद को बड़ा बाजार मिल सके। अधिकारियों ने किसानों को बैंक द्वारा मिलने वाली ऋण योजनाओं की जानकारी दी।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply