Home > Crime > उलीडीह के डिमना रोड वेलफेयर टावर से चोरी गई बाइक के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उलीडीह के डिमना रोड वेलफेयर टावर से चोरी गई बाइक के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड वेलफेयर टावर से विनय शंकर प्रसाद की हीरो होंडा मोटरसाइकिल 15 अगस्त को चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने उलीडीह के राजेंद्र कॉलोनी टैंक रोड के रहने वाले रोहित नामता और मानगो के दाईगुट्टू हनुमान मंदिर के पास के रहने वाले कृष्ण राणा उर्फ थापा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की हीरो होंडा मोटरसाइकिल के अलावा काले रंग की एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें – मोबाइल छिनतई के आरोपी को बिष्टुपुर थाना पुलिस ने रिमांड पर लेकर बरामद की घटना में प्रयुक्त स्कूटी

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply