Home > Crime > Jamshedpur Crime: मानगो के शंकोसाई में चोरों ने एक घर से पार कर दिया 8 लाख रुपए कीमत का सामान, व्यक्ति टाटा मोटर्स में था भर्ती

Jamshedpur Crime: मानगो के शंकोसाई में चोरों ने एक घर से पार कर दिया 8 लाख रुपए कीमत का सामान, व्यक्ति टाटा मोटर्स में था भर्ती

जमशेदपुर : मानगो में उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित मिथिलेश कुमार के घर पर चोरों ने धावा बोला है। चोर यहां से गहना, कपड़ा और बर्तन समेत लगभग 8 लख रुपए का सामान पार कर ले गए हैं। मिथिलेश कुमार कई दिनों से बीमार थे। वह टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती थे। इस वजह से घर में कोई नहीं था। इसी दौरान रविवार को चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मिथिलेश कुमार को दी। तब उनके घर के लोग घर पर पहुंचे तो देखा कि कीमती सामान गायब है। घर का सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply